By 121 News
Chandigarh 26th July:-रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया द्वारा समय सिंह को चंडीगढ़का संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रेम पाल को पंजाब स्टेट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकीइस नियुक्ति की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अशोक भारती ने आज एक पत्रकार वार्ता के दौरान की।
अशोक भारती ने पत्रकारो से बातचीत करते हुए बताया की पार्टी का गठन बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर केसमय 1956 में हुआ था। किसी कारणों से इस पार्टी का कुछ समय से नाम राजनीती गलियारों से छिन्न भिन्न होगया था, लेकिन अब फिर से दोबारा यह पार्टी वजूद में आ रही है एवं भारत की अन्य पार्टियों के मुकाबले लोकसेवा मेंअग्रणी भूमिका अदा करेगी |
उन्होंने बताया कि दिसंबर में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम के चुनावों में आर पी आई लगभग सभी वार्डों कीसीटों पर पूरी ताकत के साथ अपने उम्मीदवार उतारने कि रणनीति बना रही है | इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया किपंजाब में वर्ष 2017 होने वाले चुनावो में रिपब्लिकन पार्टी पुरे जोर शोर से चुनाव लड़ेगी। रिपब्लिकन पार्टी आमआदमी के हितो के लिए हमेशा लड़ने वाली पार्टी थी और रहेगी।
आर पी आई के प्रवक्ता नितिन चौधरी ने बताया की उनकी पार्टी चंडीगढ़ शहर को साफ़ सुथरा, हरा भरा रखनेवाले सही मायने में उन लोगों के हक़ो के लिए लड़ेगी जिन्होंने इस शहर को साफ़ सुथरा व खुशहाल बनाने में जीवनलगा दिया | उनकी पार्टी गरीब बस्तियों की मूलभूत सुविधाओं और आरक्षण के मुद्दों को लेकर आगामी चुनावो में पुरेदमख़म और पूर्णतः रणनीति के तहत उतरेगी। उन्होंने बताया की आर पी आई सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को भीसमर्थन देगी और उनके मुद्दों को जोर शोर से उठाएगी।