Quantcast
Channel: 121newsonline.com
Viewing all articles
Browse latest Browse all 15942

सहकार भारती की ओर से दूसरा अधिवेशन 26 नबम्बर को चंडीगढ़ मे:पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन हरजीत सिह ग्रेवाल और चंडीगढ़ उपायुक्त अजीत बालाजी जोशी होगे मुख्य अतिथि

$
0
0

By 121 News

Chandigarh 24th November:-सहकार भारती चंडीगढ और पंजाब प्रदेश की ओर से सैक्टर 23 के बाल भवन मे द्वितीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। पंजाब और चंडीगढ के 26 नवंबर को होने वाले  इस अधिवेशन मे 500 के करीब संख्या मे सदस्य भाग लेगे। कार्यक्रम की शुरूआत में प्रथम सत्र गुरू गोबिन्द सिह का सामाजिक,धार्मिक एंव राजनीतिक उत्थान में योगदान से होगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सहकार भारती के आल इंडिया सक्रेटरी देवेन्द्र सिह,चडीगढ के संगठन प्रमुख विशाल भारती,  क्षेत्रीय संगठन अमृत सागर ने बताया कि प्रथम सत्र की अध्यक्षता पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन हरजीत सिह ग्रेवाल,मुख्य अतिथि हरिपाल गुप्ता और मुख्यवक्ता राष्ट्रीय सिख सगत के संगठन महामंत्री अविनाश जायसवाल करेगे। दूसरे सत्र मे राष्ट्र निर्माण मे महिला सशक्तिकरण की भूमिका विषय पर सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिंद्रभाई मेहता मुख्य वक्ता होगे। राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के सह प्रान्तकार्यवाह मुनिश्वर लाल कार्यक्रम की अद्यक्षता और मुख्य अतिथि नगर निगम के समाज विकास अधिकारी विवेक त्रिवेदी होगे। तृतिया सत्र सबल सहकार-समृद्ध भारत विषय पर सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विजय देवागन विचार व्यक्त करेगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपायुक्त अजीत बालाजी जोशी होगे और अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के प्रचारक प्रेमजी गोयल करेगे।

आल इंडिया सक्रेटरी देवेन्द्र सिह ने बताया कि सहकार भारती का मुख्य उद्देश्य जनता की आॢथक सेवा द्वारा समाज का आॢथक उत्थान करके देश को मजबूत बनाना है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 15942

Trending Articles